चोरी के 8 मोबाइल बरामद, चोर गिरफ्तार

चोरी के 8 मोबाइल बरामद, चोर गिरफ्तार

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर डीलक्स शौचालय वीआईपी गेट के पास से एक व्यक्ति को चोरी के 8 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति चंदन मुगलसराय जनपद चंदौली निवासी बताया जाता है जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। इसी तरह जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने जांच के दौरान एक अभियुक्त भभुआ निवासी को एक अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला