गल्ला व्यापारी की हत्या से दहशत, पत्नी घायल, बच्चों ने बचायी जान

गल्ला व्यापारी की हत्या से दहशत, पत्नी घायल, बच्चों ने बचायी जान

महरानीगंज में सोते समय व्यापारी को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
तेजस टूडे सं.
पंकज कुमार
खीरों, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी चौकी अंतर्गत महरानी गंज गांव में सोमवार की रात एक गल्ला व्यापारी की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने घर की छत पर सो रहे सुखदेव (45) और उनकी पत्नी सरोजनी (40) पर चाकू और गोली से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको आनान-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एम्स रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। वारदात के वक्त घर में सो रहे चार बच्चों ने कमरे का दरवाजा बंद कर शोर मचाया और फोन से परिजनों को सूचना दी जिससे हत्यारे भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में खीरों थाना प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी, एएसपी संजीव सिन्हा व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता दयाराम ने बताया कि वह बड़े बेटे आनंदपाल लोधी के साथ रामनगर गांव में रहते हैं। मृतक सुखदेव अपनी पत्नी सरोजनी और चार बच्चों रागिनी (19), शालिनी (16), आयुष (13) व आयांश (7) के साथ महरानी गंज में रोड किनारे घर बनाकर रह रहे थे और गल्ला व्यापार करते थे। परिजनों का कहना है कि सुखदेव का किसी से कोई विवाद नहीं था, वह सरल स्वभाव के थे।
घटना के बाद व्यापारी वर्ग में रोष है। महरानीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हत्या से व्यापारी वर्ग में डर का माहौल है। पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। एएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA