यात्रियों से भरी बस पलटी खाने से एक की मौत, कई घायल | #TejasToday

खरगोन (पीएमए)। सड़क दुर्घटना का जारी है कहर ताजा मामला खरगोन से सामने आया है लखनऊ से मुंबई जा रही स्लीपर बस खरगोन में महाराष्ट्र सीमा पर पलट गई हादसे में दबने से 20 लोग घायल हो गए वही एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही खरगोन जिले के झिरन्या से 108 एंबुलेंस समेत जननी एक्सप्रेस वाहन और डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया गया बताया जा रहा है कि स्लीपर बस में करीब 100 यात्री सवार थे जो लखनऊ से मुंबई जा रहे थे बस पलटने का कारण घाट पर मोड़ होने से वह मुड़ नहीं सकी इस लिए ये हादसा हो गया कोरोना संकट के बीच 16 फरवरी को हुए सीधी बस हादसे ने जहां मध्यप्रदेश को हिला कर रख दिया है वहीं इस हादसे के बाद भी नहीं लिया जा रहा सबक मध्यप्रदेश में ओर तेजी से सड़क हादसों की तादाद बढ़ती ही जा रही है आए दिन बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलती रहती हैं ऐसे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की ज़रूरत है।
#many, #bus, #injured, #due, #manyun, #duetto, #bremen, #frankfurt, #100to0, #klagenfurt, #münchen??, #kölndom









