अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा राम सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अनुभव वर्मा तथा मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार, सज्जन कुमार द्वारा सीतापुर निवासी जुडगूडू थाना बन्सिया जिला छतरपुर मध्य प्रदेश को एक अद्दी, एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बहिलपुरवा में आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















