कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। स्थानीय कोतवाली भुडकुडा अंतर्गत मर्दानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह 5 बजे बरसात की वजह से कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई जिसमें दबकर वृद्धा की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश्वरी देवी पत्नी फौजदार यादव 59 वर्ष अपने मकान में सो रही थी। तेज बरसात की वजह से कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई और दबकर मौत हो गई। दीवार गिरने के बाद परिजनों सहित गांव के लोगों ने मिलकर कच्ची दीवाल की मिट्टी हटाई और उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया आये तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर भुडकुडा पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











