पोलिंग पार्टियों की रवानगी का प्रेक्षक, आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण

पोलिंग पार्टियों की रवानगी का प्रेक्षक, आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण

रूपा गोयल
बांदा। सामान्य प्रेक्षक वी. कलाईराशि, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा बाल कृष्ण त्रिपाठी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मण्डी समिति से मतदान पोलिंग पार्टियों के समस्त सामग्री को लेकर मतदान कार्य कराने हेतु कार्मिकों के रवानगी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मण्डी स्थल में मतदान कार्मिकों के ड्यूटी वितरण, ईवीएम, वीवीपैट एवं मतदान सामग्री के वितरण के साथ पार्टियों के रवानगी कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने सभी पोलिंग कर्मियों के एक साथ निर्धारित बसों में ही अपने-अपने सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर जायेंगे। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को समय से मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के कार्य का पर्यवेक्षण करें। मण्डी समिति में मतदान कार्मिकों के लिए छाया, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक वेद प्रकाश मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा सहित सम्बन्धित एआरओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA