अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रूपा गोयल
बांदा। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में तथा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शस्त्रों का संग्रहण, निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज सुबह थाना गिरवां पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम महुआ से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कुलदीप रैदास पुत्र दादूराम निवासी महुआ थाना गिरवां जनपद बांदा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














