सर्वर ठप होने के कारण कार्डधारकों को नहीं मिला राशन
रूपा गोयल
बांदा। अतर्रा कस्बे के विभिन्न सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में शुक्रवार समेत शनिवार को सर्वर फेल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में कोटे की दुकानों पर पहुंचे कार्डधारक निराश होकर वापस घर लौटे। शनिवार को कस्बे के नरैनी रोड पर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर मई महीने का राशन लेने के लिए कार्डधारक महिला, पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी। कोटेदार कैलाश नाथ ने कार्डधारकों से सर्वर ना चलने की बात कही। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी सर्वर ना चलने से उपभोक्ता वापस निराश होकर घर लौट पड़े। कोटेदार के अनुसार नई ई-पास मशीन के द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा है। कहा कि यह समस्या पूरे जिले में बनी हुई है। रविवार को यही हाल कस्बे के विभिन्न सरकारी राशन की दुकानों का भी रहा। कार्डधारक रामकली, सतरूपा, अर्चना, अनुराधा, रानी, पुष्पेंद्र, राजू, रामखेलावन, जगदीश, अमिताभ, सहित आदि ने कहा सरकार द्वारा राशन की घटतौली की समस्या से निजात दिलाने के लिए जो व्यवस्था की गई है, वह सराहनीय है लेकिन मशीनों पर सर्वर ना होने की वजह के कारण कई-कई दिन तक कोटेदार के चक्कर लगाने को वे मजबूर हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











