बांदा में बालू भरे ट्रक ने दो को रौंदा, हुई मौत

बांदा में बालू भरे ट्रक ने दो को रौंदा, हुई मौत

रूपा गोयल
बांदा। जनपद में ओवरलोड बालू भरे ट्रकों की धमा चौकड़ी आये दिन हादसों का सबस बनती जा रही है। बीती रात बेटे के दोस्त के साथ स्कूटी से रेलवे स्टेशन पहुंची महिला के सीने में तेज दर्द होने लगा। दोस्त से बात करने के बाद महिला को लेकर सहायक लोको पायलट वापस स्कूटी से घर छोड़ने जा रहा था तभी कालूकुआं ओवरब्रिज के पास बालू भरे ट्रक ने दोनो को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजाबाद जिले के गोदरी बाजार चौक इकदारा बोहर निवासी माधुरी साहू (55) पत्नी स्व. विनोद साहू का बेटा अंकित बांदा रेलवे स्टेशन में सहायक लोको पायलट के तौर पर कार्यरत है। वह शहर के कालूकुंआ मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रहता है। उसके साथ मां माधुरी भी तकरीबन डेढ़ महीने से रह रही थी। ड्यूटी होने के कारण अंकित चला गया। जबकि माधुरी को बनारस जाना था। अंकित के कहने पर उसका दोस्त सहायक लोको पायलट सूरहास मौर्य (26) पुत्र विजयी मौर्य निवासी डिंघवट बबुरी जिला चंदौली दोस्त की मां माधुरी को लेकर शनिवार की रात रेलवे स्टेशन पहुंचा।
माधुरी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से बनारस जाना था। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद ठंड का असर होने पर माधुरी के सीनें में तेज दर्द होने लगा। इस पर सूरहास ने अंकित को फोन कर मामले की जानकारी दी। अंकित ने अपने दोस्त से कहा कि वह मां माधुरी को घर छोड़ दे। वह ड्यूटी से वापस आयेगा फिर मां को बनारस भेजेगा। दोस्त के कहने पर अंकित मां को स्कूटी मंे बैठाकर वापस घर लेकर जा रहा था, तभी कालूकुंआ ओवर ब्रिज के पास बालू भरे ट्रक ने स्कूटी सवार दोनों लोगों को कुचल दिया।
मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने माधुरी के बेटे को सूचना दी। खबर पाकर अन्य लोग भी आ गये। मृतक सूरहास के बड़े भाई चंद्रहास ने बताया कि मृतक दो भाइयों मे छोटा था। वह सहायक लोको पायलट पद पर कार्यरत था। अभी तक उसकी शादी नही हुई थी। मां उर्मिला समेत परिजनांे का रो-रोकर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA