मामी के साथ भांजों ने किया गैंगरेप

मामी के साथ भांजों ने किया गैंगरेप

ग्वालियर (पीएमए)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से चौंकाने वाली खबर आ रही है। यहां दो युवकों ने मामी के साथ गैंगरेप किया। दोनों शख्स महिला को पति के एक्सीडेंट के नाम पर झांसा देकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना दो महीने पहले की है, लेकिन रोज-रोज की ब्लैकमेलिंग से तंग महिला ने बुधवार को पति के साथ महाराजपुरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। आरोपी फिलहाल फरार हैं। दोनों आरोपी और पीड़िता के बीच मामी-भांजे का रिश्‍ता है।
भारत मार्केट इलाके में रहने वाली 24 साल की महिला ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका पति अक्सर रात में ऑटो चलाते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले अरविंद माहौर और सोनू माहौर फैक्ट्री में काम करते हैं।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी

रिश्तेदारी के चलते दोनों उसे मामी कहकर बुलाते हैं। लगभग दो महीने पहले रात के वक्त पति ऑटो लेकर निकले थे। उसके थोड़ी देर बाद अरविंद और सोनू उनके घर पहुंचे। दोनों ने बताया कि मामा का एक्सीडेंट हो गया है। दोनों की बातों में आकर महिला उनके साथ चली गई। दोनों उसे महाराजपुरा के जंगल में ले गए और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर घर छोड़ दिया।

ट्रांसजेंडर के खिलाफ शादी कर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज

 

बुधवार को महाराजपुरा थाने में पहुंचकर महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। महिला ने पुलिस को बताया कि बदनामी के चलते वो दो महीने तक चुप रही, लेकिन दोनों आरोपी लगातार उन्‍हें ब्लैकमेल कर रहे थे। रोज-रोज उसके साथ संबंध बनाने का दबाव डालते थे, मना करने पर पति और बच्चे की हत्या की धमकी देते थे। साथ ही समाज में बदनाम करने का डर भी दिखाते थे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday