अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। अपना दल एस विधानसभा बहराइच का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा अध्यक्ष अनिल वर्मा के आवास उन्नैसा चिलवरिया में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संदीप चौधरी एडवोकेट प्रदेश महासचिव विधि मंच अपना दल एस ने कहा कि संगठन में युवाओं, महिलाओं, किसानों को अपना दल एस की नीतियों को बताकर अपना दल एस के साथ अधिक से अधिक संख्या में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोड़ने का कार्य करें और निरंतर प्रत्येक महीने में मासिक समीक्षा बैठक हो रही है।
सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता से आशा की जाती है कि कम से कम 100 व्यक्तियों को अवश्य अपना दल एस से जोड़ें। बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप में गिरीश पटेल एडवोकेट रहे। इस अवसर पर रक्षा राम चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पंकज श्रीवास्तव, राम गोपाल प्रजापति, डॉ. आसिफ तस्ववर, त्रिलोकी नाथ चौधरी, मुकेश पटेल, संतोष कुमार वर्मा, राम शंकर, राज बहादुर चौधरी, विमल वर्मा, संतोष चंद्र यादव, महेश वर्मा, रमेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






