सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
एमएलसी बृजेश सिंह ने अम्बेडकर पार्क का किया उद्घाटन | #TejasToday

सिद्दीकपुर, जौनपुर। विकास खंड करंजाकला के ग्रामसभा नेवादा ईश्वरी सिंह में नवनिर्मित अंबेडकर पार्क का उद्घाटन रविवार को विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने फीता काटकर किया जहां जिला विकास अधिकारी बृजभान सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करने तथा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए लोगों से आह्वान किया। साथ ही बाबा साहब के दिखाए मार्गों पर चलने एवं सामाजिक समरस्ता को और सशक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को जिला विकास अधिकारी बृजभान सिंह ने संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराया। साथ ही उससे लाभान्वित होने की सलाह भी दिया। जिला विकास अधिकारी ने गुणवत्तापरक कार्य के लिए ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू सिंह की सराहना किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग साहब सरन रावत, एडीओ कोआपरेटिव करंजाकला, श्रीप्रकाश सिंह प्रधान बैजापुर, ग्राम विकास अधिकारी रविश मौर्य, ज्ञान प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट






