बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये मिलान फाउण्डेशन ने किया कार्यक्रम
एम. अहमद/रियाज अहमद
श्रावस्ती। भिनगा नगर के सत्तीचौरा में मिलान फाउंडेशन की तरफ से बालिका और महिला शिक्षा, सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां बालिकाओं द्वारा शिक्षा के लिए एक नुक्कड़ नाटक किया गया। साथ ही लोगों को बालिकाओं की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
मिलान फाउंडेशन की गर्ल आइकॉन सादिया महजबीन ने मिलान फाउंडेशन के कार्यों के बारे में बताया कि यह संस्था लड़कियों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य के लिए भी काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि ये हम सभी का दायित्व है कि लड़के और लड़कियों की शिक्षा में हमे कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बहोत जल्द एक गर्ल्स कॉलेज बनवाने का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि डा. गुलाम मुस्तफा ने बालिकाओं की प्रसंशा करते हुए कहा कि एक बेटी को पढ़ाने से एक कुल रोशन होता ।है साथ ही एक पढ़ी लिखी बेटी अपना और अपने बच्चो के साथ अपने परिवार का भी बेहतर तरीके से पालन पोषण कर सकती है।
विशिष्ट अतिथि एक्शन एड की कॉर्डिनेटर गुलिस्तारा जी ने सभी बालिकाओं की प्रसंशा करते हुए उनके माता पिता से आह्वान किया किया वो अपनी बच्चियों को पढ़ाए और सभी लड़कियों से कहा कि अगर कामयाबी हासिल करनी हो तो ये फिक्र छोड़ दो की कोई क्या कहेगा। इस अवसर पर अल मसूद स्कूल के प्रिंसिपल नूरुल हुदा, रजा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जैनुद्दीन, भाजपा अल्पसंख्यक जिला मंत्री रियाज अहमद, गर्ल मेंबर कंचन, मोनिशा, अल्फिया, नजीबा, अलशीफा, आमिना, आरिफ, ओसामा आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






