गायत्री जयन्ती पर ढपली संगीत छात्राओं का होगा सम्मान
5 जून को गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर पर होगा गायत्री जयंती दीपोत्सव एवं कन्या सम्मान समारोह
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 5 जून को गायत्री जयंती/गंगा दशहरा का पर्व पूरे देश और विश्व की सभी शाखाओं पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर पर शाम 4 बजे से गायत्री जयंती दीपोत्सव एवं कन्या कौशल सम्मान समारोह का विशेष आयोजन किया जाएगा।
गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ लखीमपुर के अनुराग मौर्य ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ द्वारा संगीत से संस्कार अभियान के अंतर्गत लखीमपुर के भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के साथ ही गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर पर निःशुल्क ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कन्याओं को ढपली वादन और प्रेरणाप्रद प्रज्ञागीतों का अभ्यास कराया गया है जिसके माध्यम से उन्हें श्रेष्ठ एवं संस्कारवान जीवन की दिशा धारा से जोड़ा गया है। गायत्री जयंती पर इन सभी ढपली संगीत की छात्राओं को गायत्री परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र आदि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






