एक सप्ताह के बाद भी सलोन पुलिस की पकड़ से दूर हैं सर्राफा व्यवसायी को लूटेरे

एक सप्ताह के बाद भी सलोन पुलिस की पकड़ से दूर हैं सर्राफा व्यवसायी को लूटेरे

दिनदहाड़े युवक से लूटकर फरार हुये थे बाइक व जेवरात, दर्जनों सीसीटीवी खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों के शातिराने अंदाज के आगे सलोन पुलिस के भी इस बार हौसले पस्त पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में दो दर्जन मुकदमों में पहले से वांछित गोंडा जिले के लुटेरों को पकड़कर एनकाउंटर दिखाया ही था कि चंद दिनों में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर सलोन पुलिस के हौसले को खुलेआम चुनौती दे डाली। घटना हुए लगभग 7 दिन बीत गये। टेक्नोलॉजी के भरोसे पर सलोन पुलिस ने भी कदम बढ़ाया दर्जनों सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य युक्तियां लगाई पर नतीजा शून्य निकला। हालाँकि युवक ने भले ही लूट की घटना का बयान दिया था किंतु सलोन की काबिल पुलिस ने चोरी का ही मुकदमा दर्ज किया था। मामला लगभग 7 दिन पहले का है। सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित समसपुर पक्षी विहार के पास सर्राफा कारोबारी पवन सोनी पुत्र सुरेश कुमार निवासी ममुनी थाना सलोन अपनी मोटरसाइकिल से सोने चांदी का सामान लेकर जा रहा था तभी समसपुर पक्षी विहार के पास हेलमेट लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया और सर्राफा कारोबारी से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों की मारपीट से जब सर्राफा व्यवसाई घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा तो दोनों बदमाश लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात से भरा बैग, मोटरसाइकिल व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये। लूट की घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अब तक सलोन पुलिस के हाथ खाली है

मुकदमा दर्ज है, मामले की जांच जारी: इंस्पेक्टर
वहीं इस बाबत सलोन कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना होते ही थाना पर पवन सोनी नाम के सर्राफा व्यवसायी युवक की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA