शहीदों की शहादत को तिरंगा अभियान के जरिये दिया जा रहा सम्मान: एसडीएम

शहीदों की शहादत को तिरंगा अभियान के जरिये दिया जा रहा सम्मान: एसडीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
मऊ, चित्रकूट। महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा कृतज्ञता कार्यक्रम व तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र अनुज कुमार, प्रकाश और छात्रा अंजलि, प्रतिमा, पूजा, आँचल पांडेय, अनामिका, वंदना पांडेय व बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र दुर्गेश त्रिपाठी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा अर्पिता बाजपेयी व सुचेता सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस के चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की पहचान है। इसकी रक्षा के लिए हमें सर्वस्व समर्पण की भावना रखना चाहिए और इसके प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। साथ ही कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मऊ राकेश पाठक, क्षेत्राधिकारी मऊ जयकरण उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति के गौरव और शहीदों की शहादत के सम्मान में इस कार्यक्रम का विशेष महत्व है। जिससे नागरिकों में राष्ट्रप्रेम व तिरंगे के प्रति अपनेपन की भावना का विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान काकोरी ट्रेन एक्शन में सम्मिलित शहीदों का भी स्मरण किया गया। इसी श्रृंखला में सभी शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ एस कुरील ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA