संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव
तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। कोतवाली भुड़कुडा अंतर्गत अलीपुर मदरा गांव में शुक्रवार की रात नवविवाहित सोनी कश्यप पत्नी सन्दीप कश्यप 20 वर्ष ने रात में घर के अंदर दरवाजा बंद कर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह देर तक सोनी का दरवाजा नहीं खुला तब उसे जगाने के लिए सास व ननद दरवाजा खटखटाये लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो सोनी के गले में फंदा लगा शव लटक रहा था जिस पर घरवालों ने मायके वालों को सूचना देने के बाद भुड़कुड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मौके पर पहुंच कर फारेंसिक टीम को बुलाया और दरवाजा तोड़कर कुंडी से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने कोतवाली भुडकुडा पहुंचकर बताया कि सोनी की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था जिस पर कई बार ससुराल वालों से बातचीत हुई थी लेकिन आज ससुराल वालों से तंग आकर सोनी ने यह कदम उठा लिया। घटना की तहरीर भाई निरंजन कश्यप ने दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। मृतका का पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है उसे सूचना दे दी गई है। मृतका को अभी कोई संतान नहीं था। मृतका की मां दहाड़े मार मौके पर रो रही थी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। मृतका की मां दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का बार-बार आरोप लगा रही है कि मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













