मां भगवती देवी जागरण का हुआ आयोजन

मां भगवती देवी जागरण का हुआ आयोजन

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। सफलता के 34वें वर्ष में भी मां सिद्धिदात्री जी का वार्षिक श्रृंगार व रात्रि मां भगवती देवी जागरण का आयोजन भक्तजनों द्वारा सुभाष नगर स्थित मां सिद्धिदात्री मार्ग के सिद्धिदात्री भवन के प्रांगण में किया जा रहा है। जिसमें निवेदन किया गया कि इस शुभ पावन अवसर पर आप सभी भक्त गण अधिकाधिक संख्या में पधार कर मां के चरणों का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम को भक्तिमय बनाए।

19 जनवरी को सायंकाल 4.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक मां का श्रृंगार एवं कीर्तन तथा रात्रि 10.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक रात्रि मां भगवती देवी जागरण ज्योत प्रचण्ड का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए मां के भक्त संजय मिश्रा ने बताया कि सुप्रसिद्ध देवी गीत पचरा भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी के नेतृत्व में कई नामचीन गायक कलाकार के अलावा “सुर सरिता” संस्था के कलाकारों द्वारा मां दुर्गा द्वारा महिषा सुर वध, मां काली तांडव, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण की मनोहारी भाव नृत्य झांकी तथा तारा रानी की कथा विस्तार से किया जाएगा। कार्यक्रम में भक्तजनों, विशिष्ठ अतिथिगणों के अलावा रमेश जायसवाल क्षेत्रीय विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला