गबन हुए लाखों रुपये कराये गये वापस

गबन हुए लाखों रुपये कराये गये वापस

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। इन दिनों फ्रॉड करने वाले तरह-तरह के तरीके अपनाए हुए लोगों को मूर्ख बनाकर उनके खाते से रुपए निकाल रहे हैं इसी क्रम में पीड़ित आवेदक श्रेयांश बिहार निवासी हाल पता पीएचसी शहाबगंज जनपद चंदौली का विगत दिनों पूर्व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में से कुल 1 लाख 40 हजार रुपये का फ्राड गबन कर लिया गया था।

इसके संबंध में पीड़ित आवेदक द्वारा साइबर सेल चंदौली जनपद चंदौली में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता मय साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित आवेदक के खाते से हुए फ्राड गवन की कुल धनराशि 1 लाख 40 हजार वापस कराया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला