लोहला पुलिस ने सूदखोर की निकाली हेकड़ी, डीसीपी ने किया खुलासा
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस द्वारा सूचना पर वांछित अभियुक्त सौरभ शरण पुत्र शंभू शरण को मुढैला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फोन बरामद करते हुए 78 लाख रुपए बैंक में रखा पैसा पुलिस द्वारा फ्रिज किया गया। अभियुक्त एक सूदखोर है जिसके प्रताड़ना से तंग आकर रणविजय सिंह ने आत्महत्या कर लिया था। रणविजय के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू किया। अभियुक्त को मीडिया के सामने डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने पेश किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













