दिव्यांग जनों की सेवा—सम्मान हर व्यक्ति का दायित्व: विधायक

दिव्यांग जनों की सेवा—सम्मान हर व्यक्ति का दायित्व: विधायक

अतुल राय
वाराणसी। जन विकास समिति मुर्दहा द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बुधवार को मुख्य अतिथि अजगरा विधायक टी0 राम ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा-सम्मान हर व्यक्ति को करनी चाहिए। देश के लिए कई दिव्यांग एक मिसाल बनकर सेवाधर्म निभा रहे हैं। सेवा धर्म को लेकर 600 दिव्यांगों को कंबल वितरण किया गया। विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि सेवा करना हमारी विरासत है जिसको ऐसे दिव्यांगों को स्नेह देकर उन्हें सम्बल प्रदान करना मानव धर्म है। चोलापुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, आयर, मुर्दहा और काकलपुर के सम्मानित प्रधान सहित 600 दिव्यांग जन उपस्थित रहे। संस्था के निदेशक फादर चंद्रन ने कहा कि आज दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं रह गया। आज हमारे दिव्यांग भाई बहन हर जगह अपना परचम लहरा रहे हैं। संस्था दिव्यांगों को अग्रसर करने के लिए प्रयासरत है और भविष्य में भी रहेगी। कार्यक्रम में रंजीत सिंह, अभिषेक मिश्रा, सन्तोष यादव, अतुल यादव, जड़ावती देवी, अंजू देवी, सुभावती समेत कई लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA