बाल अपचारी समेत 5 शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद
अतुल राय
वाराणसी। एसीपी कैंट डा0 अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में शिवपुर पुलिस लगातार बदमाशों पर नकेल कसने में कामयाब हो रही है। बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में मिली सूचना पर शिवपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे 5 अभियुक्त उत्कर्ष सिंह, विवेक कुमार, करन राजभर, डा. अनुराग पटेल व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 51 हजार नकद, 6 जिंदा कारतूस, लोहे की राड़ 3 मोबाइल आदि बरामद हुआ। अभियुक्त के ऊपर जनपद के अन्य थानों में भी लगभग आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। अभियुक्तों को मीडिया के सामने एसीपी कैंट डा0 अतुल अंजान त्रिपाठी ने जानकारी दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













