ओल्ड एज होम में लायन्स क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
अब्दुल शाहिद
बहराइच। बड़े बुजुर्गों की उंगलियों में कोई ताकत तो न थी मगर जब चरणों में सर को झुकाया तो सर पर रखे कांपते हाथों ने जमाने भर की दौलत दे दी इसीलिए लायन्स आशा भी अपने सत्र की शुरुआत वृद्धजनों के आशीर्वाद से कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर अरविन्द जी के द्वारा कराया गया साथ ही डायबिटीज और ब्लड प्रेशर चेकअप करवा कर दवाइया दी गई।

स्वच्छता के लिए उन्हें साबुन तेल टूथपेस्ट टूथब्रश कंघा इत्यादि देकर आम केला बिस्किट वगैरह खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में हमारे आशा क्लब की मैंबर वा नगर पालिका चेयरमैन सुधा केजरीवाल जी के साथ हमारी रीजनल प्रियंका रावत, अध्यक्ष संध्या गोयल सचिव रुचि पांडेय कोषाध्यक्ष चरणजीत कौरभी उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम ओल्ड एज होम राजापुर माफी थाना क्षेत्र रामगंव सम्पन्न हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









