कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार की हुई मौत, तीन गम्भीर

कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार की हुई मौत, तीन गम्भीर

आरके धनगर
मथुरा। थाना फरह की रैपुरा जाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोमवार आगरा-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। मथुरा के गोवर्धन सप्तकोसीय परिक्रमा करने के बाद मध्य प्रदेश थाना पौह के गांव शेरपुर निवासी 50 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे कि सोमवार पूर्वान्ह थाना फरह इलाके की रैपुरा जाट पुलिस चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर तेज गति से आती स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई। जिससे कार सवार पांच लोग सवार थे जिसमें से एक तथा ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो दर्जन लोग सवार होकर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। सभी श्रद्धालु शेरपुर गांव थाना पौह जिले के भिंड के रहने वाले थे। थाना फरह इलाके में रैपुरा जाट पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हादसा हुआ। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कार और ट्रैक्टर-टॉली में टक्कर से गोवर्धन (74) निवासी राजस्थान सहित तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज किया जा रहा है। हाईवे पर जाम की समस्या खत्म हो गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला