हाई वोल्टेज की चपेट में आने से लाइनमैन की हुई मौत

हाई वोल्टेज की चपेट में आने से लाइनमैन की हुई मौत

पत्नी ने पुलिस को दी 3 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर
तेजस टूडे ब्यूरो
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में मंगलवार दोपहर हाई वोल्टेज विद्युत की चपेट में आने से लाइनमैन की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुड़ गई।
जानकारी के अनुसार लपरी (नसीरा) गांव निवासी सतीश कश्यप 40 वर्ष पुत्र पतिराम कश्यप मंगलवार की दोपहर इटौरी बाजार में हाई वोल्टेज लाइट बना रहे थे। बिजली के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों ने जिला चिकित्सालय ले गया जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल में जुड़ गई। सतीश 3 भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके 4 बच्चे थे। तनु, अंशिका, आराध्या, दिव्यांश एवं पत्नी दीपमाला का रो—रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने घर से बुलाकर ले जाने वाले के खिलाफ 3 लोगों के खिलाफ नामजद पुलिस को तहरीर दिया।
इस बाबत पूछे जाने पर विद्युत विभाग एसडीओ पन्ना लाल ने बताया कि 2023 से देवकली पावर हाउस से निष्कासित कर दिए गए हैं। अभी इनको कोई क्षेत्र नहीं दिया गया है। किसके कहने पर वहां लाइट बनाने के लिए गए थे? राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोंगर पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर लगवाकर धौरइल, इटौरी आदि गांव के लिए लाइट सप्लाई की जा रही है जिसमें वह किसी के बुलावे पर जाकर बना रहे थे। लाइट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA