आकाशीय बिजली का कहर: थाना परिसर से लेकर गांव तक तबाही

आकाशीय बिजली का कहर: थाना परिसर से लेकर गांव तक तबाही

थाना परिसर के पेड़, मकान, पोल हुए प्रभावित
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में बीते शाम मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। तेज हवा, जोरदार गर्जना और मूसलधार बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत दी। वहीं दूसरी ओर भारी तबाही मचाई। बरदह थाना परिसर में बिजली गिरने से एक अत्यंत पुराने विशाल पीपल का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया जिससे 9 मुकदमती वाहन, नवीन उपनिरीक्षक कक्ष, उपनिरीक्षक का आवासीय छत, बिजली का पोल, सीसीटीवी तार, गमले और कई कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि संयोग से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। थाना क्षेत्र के चौकी गांव में भी आकाशीय आपदा ने विकराल रूप लिया। गांव के प्रशांत राय, पप्पू राय, डब्लू राय और देवेश राय के घरों पर बिजली गिरने से दीवारों में दरारें आ गईं और इन्वर्टर, एलईडी बल्ब, मोटर पंप सहित कई घरेलू विद्युत उपकरण जल गए। इसी दौरान स्थानीय क्षेत्र निवासी एक अध्यापक को हैंडपंप से हाथ धोते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उन्हें हल्का झटका लगा। परिजनों की तत्परता से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया और अब वे सुरक्षित हैं। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने यह जानकारी दिया और बताया कि बरदह थाना परिषद के अंदर काफी तबाही मची वर्षों पुराना पीपल का वृक्ष जो कही छांव एवं ऑक्सीजन देता था वह गिरकर धराशाही हो गया। इतना पुराना वृक्ष गिरने से आमजन एवं थाने वालों का काफी हानि हुई है। इस वृक्ष से तमाम पशु पक्षियों एवं आने वाले वादकारी थाने के सभी स्टाफ इस छांव में रहते थे और काफी राहत गर्मियों में देता था। इस वृक्ष के गिर जाने से आम जनमानस के लिए अब समस्या पैदा हो जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA