खेत पर धान रोपते युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत

खेत पर धान रोपते युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत

आरके धनगर
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के बठेनकला में शुक्रवार सुबह खेत में धान के पौधे रोप एक किशोर पर आकाशीय बिजली आ गिरी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बठेनकला गांव निवासी उमेश (17) ऊधम सिंह सुबह साढ़े 8 बजे अपने पिता और मां के साथ खेत धान की पौधे रोप रहा था इसी बीच तेज वर्षा में आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए हास्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला