बिहारी जी मन्दिर के गार्डों पर मारपीट का आरोप

बिहारी जी मन्दिर के गार्डों पर मारपीट का आरोप

सुरक्षा एजेंसी ने मामला लेन-देन का बताया
आरके धनगर
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीडियो में जमीन पर लेटी हुई महिला के बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और साथ कुछ और महिलाएं भी हैं जो दर्शनार्थियों के बीच विवाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व में भी यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर भक्तों के साथ अभद्रता करने के मामले सामने आते रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर महिलाओं ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला पुलिस चैकी भी पहुंचा जहां से इसे कोतवाली भेज दिया गया।

मामला बांके बिहारी मंदिर के गेटर नंबर एक का है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला जमीन पर पड़ी हुयी दिखाई दे रही है और महिला और उसके आसपास मौजूद लोग सुरक्षाकर्मियों पर गुंडई करने का आरोप लगा रहे हैं। पास में निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड भी मौजूद हैं। वायरल हो रहे महिला सुरक्षा कर्मियों पर आरोप लगा रही हैं। वहीं जमीन पर लेटी हुई महिला तेज आवाज में दर्द से चीखती हुई दिखाई दे रही है। वहीं सुरक्षा एजेंसी ने इसे आपसी रुपयों के लेनदेन का मामला बताया है। एजेंसी प्रभारी का कहना है कि वीडियो में दिख रही महिला पहले सुरक्षा गार्ड थी जिसका रुपयों रूपयों का लेन—देन था। इसने 4-5 महिलाओं के साथ आकर झगड़ा किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला