HomeTrendingजिले में बढ़ा तेंदुए का आतंक: तेंदुए ने बच्चे को बनाया निवाला,...

जिले में बढ़ा तेंदुए का आतंक: तेंदुए ने बच्चे को बनाया निवाला, पढ़िए पूरी खबर…

जिले में बढ़ा तेंदुए का आतंक: तेंदुए ने बच्चे को बनाया निवाला, पढ़िए पूरी खबर…

ग्रामीणों ने किया वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
उमेश कुमार
बलरामपुर। जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के परसिया गोसाईं गांव में गुरुवार भोर एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने गांव में बंधी एक बछिया को अपना शिकार बनाया जिससे घंटों तक हड़कंप मचा रहा। बछिया के अवशेष गांव के पूरब दुखहरन वर्मा के घर के पास एक बाग में मिले हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। गांव निवासी दुखहरन वर्मा ने बताया कि उनकी बछिया घर के पास बंधी हुई थी। गुरुवार भोर में तेंदुआ गांव में घुसा और बछिया को जबड़े से दबाकर घर से करीब तीस मीटर दूर बाग में ले जाकर मार डाला। ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह घंटों तक गांव में ही जमा रहा। ग्राम प्रधान तेजप्रताप वर्मा, मुंशीलाल, रामचंद्र, जयजयराम और रामविलास सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सोहेलवा जंगल गांव से महज सात किलोमीटर दूर है, जिसके कारण तेंदुआ अक्सर जंगल से निकलकर गांवों में शिकार करता है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के खौफ से छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, वहीं किसान खेतों की रखवाली करने में खतरा महसूस करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग से लगातार तेंदुआ पकड़वाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल तेंदुए को पकड़ने की मांग दोहराई। इस संबंध में बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और वन्यजीव निकलने पर उसके साथ छेड़छाड़ न करने की सलाह दी। साथ ही तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read