HomeJaunpurजनपद में प्रथम स्थान पाने पर कुमकुम सरोज सम्मानित

जनपद में प्रथम स्थान पाने पर कुमकुम सरोज सम्मानित

जनपद में प्रथम स्थान पाने पर कुमकुम सरोज सम्मानित

समाजवाद कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव ने किया सम्मान
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। कुमकुम सरोज पुत्री स्व. सुबास सरोज को जनपदस्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत विज्ञान खोज में अभिप्रेरित अनुसन्धान के लिए अवोन्मेष प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतिस्पर्धा प्रदर्शनी सत्र 2023-2024 एवं 2024-2025 में जनपद में प्रथम स्थान पाने पर उनके आवास सरायखानी पहुंचकर ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक समाजवादी कुटिया ने सम्मानित किया। इस दौरान श्री यादव ने परिजनों से मिलकर बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया। कुमकुम सरोज कक्षा 8 जूनियर हाईस्कूल सराईखानी की छात्रा हैं जिनसे जनपदस्तरीय इंस्पायर मानक में शीर्षक झटका अवशोषक के साथ मरीज का स्ट्रेचर से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में इन्होंने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। इस अवसर पर राम लाल सरोज, मानिक चंद्र सरोज, सरिता सरोज, अनारा सरोज, लक्ष्मी सरोज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read