क्षेत्र पंचायत सदस्य ने स्वयं किया नाली की सफाई | #TejasToday
963170
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने स्वयं किया नाली की सफाई | #TejasToday
पंकज बिन्द महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत केवटली डेल्हूपुर में नाली जाम हो जाने से बाजारवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तैनात सफाईकर्मी सूचित किया गया लेकिन सफाई नहीं हो सकी थी।
तब नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती नजमुल निशा माता सहाबुद्दीन ने स्वयं नाली साफ किया और नया पटिया लगवाया जिससे बाजारवासी ने प्रसन्नता जाहिर किया।
नजमुल निशा ने कहा कि विकास कार्य ही मेरी प्राथमिकता होगी। ग्रामीणों ने इस उत्कृष्ट जनसेवा कार्य की सराहना किया। इस मौके पर नन्हे जायसवाल, धीरज उमर, आसिफ अहमद, नरेंद्र निगम, अजहरुद्दीन, अहमद अली, हिजबुल्लाह आदि उपस्थित रहे।