जानिए जौनपुर में कितना और किस क्षेत्र में दबा नोटा का बटन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी पसंद ना आने पर EVM में नोटा का विकल्प दिया गया है। NOTA यानी NONE OF THE ABOVE। यानी मतदाता को अगर कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आता है तो वह विकल्प के तौर पर नोटा का बटन दबा सकता है। जौनपुर की नौ विधानसभा सीट में सबसे अधिक केराकत विधानसभा में मतदाताओं ने नोटा बटन दबाई। वही जौनपुर की सदर विधानसभा सीट पर इसका सबसे कम उपयोग हुआ। हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार जौनपुर में नोटा ही बटन कम दबी है।

2017 की अपेक्षा कम दबी NOTA बटन
2017 विधानसभा चुनाव में जौनपुर में लगभग 16,065 मतदाताओं को NOTA रास आया था। 2017 में सबसे अधिक केराकत विधानसभा में 2557 मतदाताओं ने NOTA का इस्तेमाल किया था। वहीं 2017 विधानसभा चुनाव में जफराबाद विधानसभा में सबसे कम 1,198 मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था। 2022 विधानसभा चुनाव में 2017 की अपेक्षा NOTA इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं की संख्या में कमी आयी है। इस बार 12,003 मतदाताओं ने NOTA का इस्तेमाल किया।
सबसे ज्यादा केराकत, सबसे कम सदर
2022 विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा केराकत विधानसभा और सबसे कम सदर विधानसभा में नोटा का इस्तेमाल किया गया है। केराकत विधानसभा में 2147 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाई है। वहीं सदर विधानसभा में 542 मतदाताओं को कोई उम्मीदवार पसंद नहीं आया है। इन लोगों ने NOTA की बटन दबाई है। 2022 विधानसभा चुनाव में बदलापुर में 892 , शाहगंज में 1443, मल्हनी 1335 , मुंगराबादशाहपुर 1,267, मड़ियाहूं 1,431 और जफराबाद में 1,450 लोगों ने NOTA दबाया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










