काव्या किशोरी का हुआ सम्मान
योगेश मिश्र
लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस पर सांगीपुर द्वितीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक धर दुबे ने अपने साथियों के साथ कथा व्यास सुश्री काव्या किशोरी को क्षेत्र की सम्मानित जनता की ओर से अंग वस्त्रम् (शाल) प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर काका कुंवर बहादुर सिंह, राम शरण शुक्ल, तीर्थराज पाण्डेय (बबन), अमरनाथ पाण्डेय, शारदा सेठ, सुशील सिंह बघेल, अशोक सिंह, रविशंकर उपाध्याय, अनिल वैश्य (दरोगा), हरिश्चंद्र पांडेय, अजय पांडेय, चंद्र केसरवानी, सूरज लाल कौशल, रिशू कौशल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







