जेसीएफ फूलपुर यादवेश क्रिकेट मेला के सेमीफाइनल में

जेसीएफ फूलपुर यादवेश क्रिकेट मेला के सेमीफाइनल में

तेजस टूडे सं.
विकास यादव/सूरज जायसवाल
नौपेड़वा, जौनपुर। यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट मेला के 41वें संस्करण में रविवार का मुकाबला जेसीएफ फूलपुर वाराणसी और भदोही के बीच में खेला गया। टॉस जीतकर भदोही ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीएफ फूलपुर वाराणसी की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। आकिब ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 सफलताएं अर्जित किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम 130 रन पर सिमट गई। यश कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 8 रन देकर 3 सफलता अर्जित किया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच यश कुमार रहे। मैच के अंपायर मो अनीस और नवनीत यादव रहे। कमेंट्री दीपक यादव ने किया। स्कोरिंग भीम राय व रोहित यादव ने किया। आज के मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वाद हॉस्पिटल के डॉ विनोद कुमार रहे। अन्त में आयोजक मंगल यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA