HomeJaunpurJaunpur news:नानक पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

Jaunpur news:नानक पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

Jaunpur news:नानक पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

बच्चों ने गणेश—सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, समूह गान का किया आयोजन
चांसलर, जिला जज, जिलाधिकारी सहित तमाम हस्तियों की रही उपस्थिति
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जौनपुर—मड़ियाहूं मार्ग पर हरबसपुर फूलपुर में स्थित नानक पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव पर विद्यालय प्रांगण में अतिथियों का आगमन हुआ जहां मुख्य रूप से जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र सिंह, एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष संजय सिंह, रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस राममोहन सिंह, विक्रांत यूनिवर्सिटी ग्वालियर के चांसलर राकेश सिंह राठौड़, सरदार रविंद्र सिंह होरा (जिला जज) सहित तमाम अतिथिगण उपस्थित रहे।
अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत किया जिसके बाद बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, समूह गान आदि कार्यक्रम हुआ।
बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति के पश्चात मुख्य अतिथि ने 2023-2024वें सत्र में उत्तीर्ण 10वीं व 12वीं के छात्रों व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इसके पश्चात् मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ जिसमें उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुये शुभकामना दिया। साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में अन्य अतिथियों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुये वार्षिकोत्सव की प्रशंसा किया। मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह होरा ने कहा कि आज का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम से जुड़े हुए सभी लोगों ने कड़ी मेहनत की है। इसकी झलक साफ दिखाई दे रही है। विक्रांत यूनिवर्सिटी के कुलपति राकेश सिंह राठौड़ ने कहा कि हमने बड़े-बड़े शहरों मैं इस तरह का कार्यक्रम देखा किंतु ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा कार्यक्रम प्रशंसनीय है और प्रेरणाप्रद भी है। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति के क्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका निशा उपाध्याय ने उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। इइ अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में सरदार मनमोहन सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read