Jaunpur News : कोपा प्राथमिक विद्यालय के पीछे रेलवे लाइन पर ट्रेन से युवक की हुई मौत
पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा में प्राथमिक विद्यालय के पीछे रेलवे लाइन पर गुरूवार की शाम डेमू पसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत हो गयी।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और डायल 112 नम्बर की पुलिस। बता दें कि युवक की पहचान उसके मोबाइल की सिम से आनन्द निषाद उर्फ बिजली 22 साल पुत्र मेवालाल निषाद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












