HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ब्रजेश इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक बने विवेक

JAUNPUR NEWS : ब्रजेश इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक बने विवेक

JAUNPUR NEWS : ब्रजेश इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक बने विवेक

कॉलेज परिसर में पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ब्रजेश इंटर कॉलेज गुलालपुर के प्रबंधक विवेक कुमार यादव बनाये गये। कॉलेज परिसर में ही रविवार को पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। ब्रजेश इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को प्रबंधक पद को लेकर चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी के रूप में किसान इंटर कॉलेज अजोशी के प्रधानाचार्य रामानंद यादव चुनाव अधिकारी रहे इन लोगों के देख रेख मे नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। जिसमें प्रबंधक पद पर विवेक कुमार यादव को निर्विरोध चुन लिया गया। इनके खिलाफ किसी ने विरोध नहीं किया। इसके पूर्व कुकुङीपुर निवासी समाजसेवी सुभाष चंद्र यादव प्रबंधक थे और हाल में हुए उनके निधन के चलते यह पद रिक्त हुआ था। साधारण सभा सदस्य के रूप में मुरलीधर यादव, लालचंद यादव, रवि यादव, राजमणि यादव, राजेंद्र सिंह, डा. जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव, रामआसरे यादव, प्रेमचंद राय, लक्ष्मी नारायण इत्यादि लोगों ने भाग किया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डा. जय प्रकाश सिंह जेपी, राजेश यादव, महेंद्र कुमार, अशोक यादव, रिकू यादव, वीरेंद्र कुमार, अजित कुमार, मुकेश आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read