Sunday, March 8, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सीसी सड़क मानकविहीन निर्माण...

Jaunpur News: मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सीसी सड़क मानकविहीन निर्माण कार्य का आरोप

-

  • मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सीसी सड़क मानकविहीन निर्माण कार्य का आरोप

  • पाराकमाल में ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप, जांच की मांग

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पाराकमाल गांव में पानी टंकी के पास बन रहे मुख्य मार्ग की सीसी सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुणवत्ता में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और कार्य को गुडवत्तापूर्ण कार्य करने की मांग किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की देख—रेख में कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क की मोटाई तय मानक से कम रखी जा रही है तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। ढलाई के दौरान सीमेंट की मात्रा कम इस्तेमाल करने और बेस को मजबूत न बनाने की भी शिकायत की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव की प्रमुख संपर्क मार्ग है जिससे होकर लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल व आसपास के गांवों में आवागमन करते हैं। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करा रही है लेकिन यदि ठेकेदार मनमानी करेंगे तो योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग किया है। गांव निवासी मो0 फ़ैज़, राशिद खान, ताहिर, हलीम, राकेश, नंदलाल, धर्मेन्द्र कुमार आदि ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्नतेजस टूडे सं. राहुल तिवारी अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की...

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति

समस्या नहीं, समाधान की संस्कृति खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस बना जवाबदेह प्रशासन का उदाहरण जनमानस ने सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को बतायीं अपनी समस्याएंतेजस...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का जागृति ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागततेजस टूडे ब्यूरो जयशंकर दूबे सुलतानपुर। सुलतानपुर पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जागृति ब्राह्मण समाज...

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओतेजस टूडे ब्यूरो एनके मिश्र लखीमपुर खीरी। आमजन की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular