Jaunpur News : चाचा ने भतीजे को जमकर पीटा, बस इतना था मामला
मड़ियाहूं, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के नदियांव मुंशीपुर गांव में पुश्तैनी आबादी की जमीन पर चाचा द्वारा जबरदस्ती कब्जा किए जाने को लेकर भतीजे ने उप जिलाधिकारी से सोमवार को शिकायत की।

नदियांव मुंशीपुर गांव निवासी दयाशंकर यादव ने बताया कि गांव में आबादी की जमीन है, जिस पर मैं पक्का मकान बनाकर रहता था। मेरे पिता की मौत हो चुकी है। मैं बिल्कुल अनाथ हूं। जिसका फायदा उठा कर मेरे चाचा मुझे बहला-फुसलाकर कहा कि पुरानी आबादी की जमीन में जो बना मकान मुझे दे दो। तुम्हें बैनामे वाली जमीन में हिस्सेदारी देकर मकान बनवा दूंगा।
मैंने आबादी की पुश्तैनी जमीन में बने मकान को छोड़ दिया, तो मेरे चाचा ने उसको गिरवा दिया। 2 दिनों से उस पर नींव खुदवा कर नव निर्माण करना शुरू कर दिया। जब मैंने बैनामे वाली जमीन में अपने हिस्से की मांग की तो मुझे गाली दे रहे हैं। सोमवार की सुबह मैं नव निर्माण को रोकने गया तो मेरे चाचा ने मेरी पिटाई कर दी। मुझे फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दे रहे हैं।एसडीएम अर्चना ओझा ने मड़ियाहूं पुलिस को आदेशित किया है कि मामले की जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाते हुए उचित कार्रवाई करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















