Jaunpur News : डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मौके पर पहुंची पुलिस ने सम्भाली कमान
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में रैली निकालने की बात को लेकर दो पक्षो में जमकर बवाल हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने कार्यालय के पास बज रहे डीजे का तोड़फोड़ किया और कार्यालय का झंडा फाड़कर तीन भाजपा समर्थकों की पिटाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुभासपा-सपा प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के समर्थकों ने गौराबादशाहपुर में सैकड़ों की संख्या में पैदल जुलूस निकाला था।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यालय के पास डीजे बज रहा था तभी श्री राय के समर्थकों ने कार्यालय का झंडा उखाड़ दिया। डीजे तोड़कर डंडे से पिटाई शुरू कर दिये जिसमें गुड्डू सोनकर 43, उनके भतीजे प्रशांत 20 और मोनू प्रजापति को चोट आई। जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव और चौकी इंचार्ज आशीष पांडेय पहुंच गये और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को किसी तरह शान्त कराये। गुड्डू सोनकर ने दो नामजद सहित दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया है जिस पर पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, उचित कार्यवाही होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













