Jaunpur News : महिला ने बंद रास्ते को खुलवाने की अधिकारियों से लगायी गुहार
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। खुटहन अंतर्गत ग्राम लोनिया पट्टी निवासी कंचन पाल पत्नी कन्हैया पाल ने आरोप लगाया है कि मेरी पुस्तैनी आबादी में अन्य लोगों के साथ मेरा भी मकान तामीर है। वहीं से सटा हुआ चकरोड भी है। मेरे घर से आने-जाने का रास्ता भी उसी आबादी से होकर गुजरता है। विगत दिवस मेरे पट्टीदार व पड़ोसी उक्त आबादी सहित रास्ते पर अपनी दीवाल उठा लिए हैं जिससे आवागमन का एकमात्र रास्ता भी बंद हो गया है। इसको लेकर मैं कई बार थाने गई परंतु वे लोग मुझे एसडीएम के यहां जाओ। यह कहकर टाल दिया।
मैं एसडीएम के यहां गई तो उन्होंने लेखपाल व कानूनगो को आदेशित किया कि मौके की जांच कर आख्या दे परंतु प्रतिवादी द्वारा लेखपाल कानूनगो कोअपने पक्ष में कर लिया गया है। लेखपाल कानूनगो कहते हैं कि किसी की आबादी से तुमको रास्ता नहीं दिया जा सकता है। मकान के अगल-बगल दूसरों की चक है, इसलिए बरसात के मौसम में घर से सड़क तक कैसे आये-जायें एक ही मात्र रास्ता था। प्रतिवादियों द्वारा पूरी तरह से बंद किए जाने से अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने को मजबूर है और दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कंचन पाल सम्बन्धित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि बंद हुए रास्ते को पुनः खुलवाया जाय, ताकि आवागमन सुचार रूप से हो सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















