Jaunpur News : चर्चा में रहने वाले जौनपुर के इन दिग्गज प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त, पढ़िए पूरी खबर…
जौनपुर। 2022 विधानसभा में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। जौनपुर की 9 विधानसभा सीट पर सभी कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। आलम ये रहा है 8 उम्मीदवार 5 अंक के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। जौनपुर में कांग्रेस अपने सदस्य तक के वोट नहीं पा सकी। जौनपुर में सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद को 12,106 वोट मिले।

52 हजार सदस्य, वोट मिले 27 हजार
जौनपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बताया, कांग्रेस पार्टी के 52 हजार सदस्य हैं। 9 विधानसभा में लगभग 5 हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं, लेकिन 9 विधानसभा में कांग्रेस को 27 हजार वोट मिला है। स्थिति स्पष्ट है कि जौनपुर में कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यों ने भी कांग्रेस को वोट नहीं किया है। कई विधानसभा में कांग्रेस को NOTA के आसपास वोट प्राप्त हुए हैं।
सभी कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत हुई जब्त
जौनपुर में सभी कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। हालांकि कांग्रेस ने इस दौरान भरपूर प्रचार-प्रसार किया। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट अपील करने के लिए प्रियंका गांधी ने रोड शो भी किया। लेकिन, प्रियंका का रोड भी फ्लॉप ही साबित हुआ। कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
सबसे कम मड़ियाहूं, सबसे ज्यादा सदर में
जौनपुर में कांग्रेस को सबसे कम वोट मड़ियाहूं विधानसभा में मिला है। मड़ियाहूं में कांग्रेस प्रत्याशी मीरा पांडे को 1,372 वोट मिले। वहीं सबसे ज्यादा वोट सदर विधानसभा में नदीम को मिला है। सदर से नदीम को लगभग 12 हजार वोट मिले हैं। बदलापुर से कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को 1,651 वोट मिले, शाहगंज विधानसभा से परवेज को 1529, मल्हनी विधानसभा से पुष्पा शुक्ला को 1,444 वोट, मछलीशहर से माला सोनकर को 2,178 वोट, जफराबाद विधानसभा से लक्ष्मी नागर को 2,235 वोट और केराकत से राजेश गौतम को 2,688 वोट मिले।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













