Jaunpur News : बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे उपजिलाधिकारी, मचा हड़कम्प

Jaunpur News : बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे उपजिलाधिकारी, मचा हड़कम्प

ईओ, आरआई, सीओ, कोतवाली प्रभारी मयफोर्स रहे मौजूद
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में नालियों के ऊपर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। उपजिलाधिकारी नीतीश सिंह के नेतृत्व में निकली टीम के साथ में बुलडोजर भी था जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने अतिक्रमण स्वयं हटा लिया और जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, उन दुकानदारों को आखिरी चेतावनी भी दी गई।

इस दौरान दो दुकानदारों का चालान भी किया गया। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह अभियान गुरुवार को शुरू हुआ था और अधिकारियों ने लोगों को अतिक्रमण के बाबत चेताया था। अधिकारियों के निशाने पर वो इलाके रहे जहां सबसे ज्यादा जाम की दिक्कत होती है। नगर पालिका परिषद से निकली टीम ने सबसे पहले कोतवाली रोड को साफ किया। यहां नालियों पर अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया गया और टीन करकट भी उतरवा दिया गया। इसके बाद कोतवाली चौराहा होते हुए टीम घास मंडी चौक पहुंची और पटरी के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटवा दिया। टीन करकट हटाने के लिए दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। यहां से टीम सर्राफा गली और मेनरोड होते हुए जेसीज चौक और आजमगढ़ रोड की तरफ अतिक्रमण हटाते चलती गई। अतिक्रमण हटवाने निकली टीम ने घास मंडी चौराहे पर सख्ती दिखाई और अतिक्रमण तत्काल हटवा दिया। सर्राफा गली में चेतावनी देते डाकखाना तिराहे पर पहुंचे अधिकारियों ने चार दुकानदारों का चालान काटा और चेतावनी भी दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, कोतवाली प्रभारी सुधीर आर्य, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा, श्रीराम शुक्ला, संदीप कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat