JAUNPUR NEWS : मारपीट में बीच—बचाव करने गये अधेड़ की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : मारपीट में बीच—बचाव करने गये अधेड़ की हुई मौत

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव में बीते गुरूवार की रात दो युवकों में हुई मारपीट में बीच—बचाव करने गए अधेड़ की धक्का मुक्की के दौरान जमीन पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है। मालूम हो कि गुड्डू पुत्र छोटे लाल, संतोष पुत्र बाबूनाथ बीती रात नशे में गाली, गलौज, मारपीट कर रहे थे। पड़ोस में रह रहे शोभनाथ पुत्र संता 60 वर्ष दोनों को समझाकर दूर कर रहे थे। उसी दौरान दोनों ने आपस मे मारपीट करने पर दोनों आमादा रहे।

उनकी बातों का कोई असर नहीं रहा। जब दोनों आपस में एक—दूसरे को मारपीट रहे थे तो उनसे देखा नहीं गया। बीच—बचाव के दौरान धक्का—मुक्की में वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ समय बाद जब वह नही उठे तो और पड़ोसी आ गये। उसी में किसी ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपित को रात में ही पकड़कर न्यायालय भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला