JAUNPUR NEWS : दवा खाने से छात्रा की हालत बिगड़ी, मचा हड़कम्प

JAUNPUR NEWS : दवा खाने से छात्रा की हालत बिगड़ी, मचा हड़कम्प

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। रामबली मेमोरियल स्कूल बंधवा बाजार बरावॉ में स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल आशा लालती पाल, आशा उर्मिला यादव, आशा सुशीला द्वारा फाइलेरिया व कीड़ी की दवा 204 बच्चों को खिलाई गई जिसमें एक बालिका प्रतिज्ञा यादव पुत्री अरुण यादव ग्राम सेमरहो कक्षा 5 की दवा खाने के पश्चात हालत बिगड़ने लगी।

उसके सिर और शरीर में तेज दर्द होने लगा तो आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा खिलाना बंद करके उनको इलाज के लिए मछली शहर सीएचसी पर एंबुलेंस द्वारा ले गये जहां उसका इलाज चल रहा है। इस प्रकरण की जानकारी होने पर अन्य बच्चे जो दवा खाए वह भी भयभीत हो गये।

स्कूल प्रबंधक के पास घर जाने के बाद कम से कम दर्जनों अभिभावक का फोन आया कि कोई भी सरकारी दवा भविष्य में मेरे बच्चों को विद्यालय में ना खिलाई जाय। सीएचसी के अधीक्षक विशाल सिंह यादव का कहना है कि उक्त बालिका को अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो घंटे इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर गई है।

आरोप है कि बीमार बालिका को उपचार के बाद घर वापसी के लिये एम्बुलेंस नहीं उपलब्ध कराई गई जिससे अभिभावक परेशान होकर निजी साधन की व्यवस्था करके घर गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला