Jaunpur News : प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर व सामुदायिक शौचालय छितौना का समर्सिबल चोरी
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सुरहुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और सामुदायिक शौचालय छितौना में बीती रात हौंसलाबुलंद चोर परिसर में लगे समरसेबुल उखाड़ चंपत हो गये। गौरतलब है कि छितौना गांव में स्थित सामुदायिक शौचालय में लगे समरसेबल को बीती रात चोरों ने उखाड़कर चंपत हो गये। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए सामुदायिक शौचालय आये तो समरसेबुल के तार बिखरे पड़े देख चोरी का अंदेशा हुआ तो तत्काल प्रधान प्रतिनिधि फौजी सुभाष यादव को सूचित किया।
चोरी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में सामुदायिक शौचालय पहुंच देखा तो समरसेबुल गायब दिखा। चोरी की सूचना फौजी सुभाष यादव ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से दे दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय सुरहूरपुर के प्रांगण में लगे समरसेबल को भी बीती रात चोरों ने उखाड़कर चंपत हो गये। सुबह विद्यालय पर तैनात कर्मचारियों ने विद्यालय का मुख्य गेट खोला तो समरसेबल गायब देख प्रधानाध्यापक को सूचना दिया। समरसेबल चोरी की सूचना प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दे दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई। वहीं चोर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।