Jaunpur News : तेज रफ्तार की पिकप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल

Jaunpur News : तेज रफ्तार की पिकप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार बहोरा के पूरा पर एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। बता दें कि केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज निवासी चालक तीरथ प्रजापति पिकअप पर परवल लादकर जौनपुर शहर के तरफ जा रहा था।

शनिवार को भोर में लगभग 4 बजे जैसे ही पिकअप चालक गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार बहोरा के पूरा के पास पहुंचा तो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज आवाज सुन और पिकअप पलट देख आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पिकअप में फंसे चालक तीरथ प्रजापति (30) को बाहर निकाले। तेज रफ्तार के वजह से पिकअप पलटने से चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat