Jaunpur News : भोजपुरी फिल्म ‘लव ने बना दी जोड़ी- की शूटिंग जौनपुर में जारी

Jaunpur News : भोजपुरी फिल्म ‘लव ने बना दी जोड़ी- की शूटिंग जौनपुर में जारी

जौनपुर। रामा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘लव ने बना दी जोड़ी’ जिसके निर्माता विजय नाथ विश्वकर्मा और निर्देशक सचिन यादव हैं। खबर है कि निर्माता और निर्देशक दोनो जनपद जौनपुर मूल के निवासी हैं। फ़िल्म के लेखक शशि कुमार, फिल्म के मुख्य कलाकारों में सुपरस्टार प्रमोद प्रेमी यादव, मनीषा यादव, अयाज़ खान, रितू पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, गिरीश शर्मा, नीरज यादव, रजनीश पाठक, रजनीश सिंह, रोहित सिंह एवं डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी हैं।

यदुवंशी एक पिता के रोल में नजर आयेंगे। तकनीकी टीम में कैमरामैन प्रदीप शर्मा,संगीत ओम झा,मारधाड़, मुकेश राठौर ने दिया है। निर्माता विजय नाथ विश्वकर्मा ने बताया की इस फिल्म की खासियत यह कि इसमें साफ सुधरे गीत और संगीत के साथ साथ पारिवारिक कहानी देखने को मिलेगी। भोजपुरी माटी की सुगंध भोजपुरी फिल्मो के दर्शको को देखने को मिलेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं