Jaunpur News : भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 304वें दिन भी जारी
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन बुधवार को 304वें दिन भी जारी रहा।

इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। मालूम हो कि 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विजय प्रकाश मिश्र, बिहारी लाल यादव, उदयराज गौड़, अभिषेक पाठक, चन्द्रमणि पाण्डेय, ओम प्रकाश यादव, संजय निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












