JAUNPUR NEWS : 29 मार्च को सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती पर गरीबों को बांटी जायेगी साड़ी
JAUNPUR NEWS : 29 मार्च को सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती पर गरीबों को बांटी जायेगी साड़ी
जौनपुर। जौनपुर के सम्राट अशोक भवन पर जिला शाक्य मौर्य सोसायटी के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती 29 मार्च को मनायी जायेगी।
अध्यक्षता रिटायर्ड प्रवक्ता विजयदत्त मौर्य करेंगे जहां मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र मौर्य विधायक प्रतापगढ़ एवं विशिष्ट अतिथियों में मौर्य बंधुत्व क्लब के संस्थापक राम सजीवन मौर्य, मौर्य बंधुत्व क्लब के अध्यक्ष राम अचल मौर्य, प्रयागराज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, आईएफएस विष्णुकांत कुशवाहा रहेंगे।
उक्त अवसर पर गरीब महिलाओं को साड़ी दी जायेगी। इस आशय की जानकारी मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य ने प्रेस विज्ञप्ति के मायम से दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।